Breaking
20 Oct 2026, Tue

एसआईआर सम्बन्धित भारत निर्वाचन आयोग की वीसी में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

उज्जैन : बुधवार, नवम्बर 19, 2025,

उज्जैन,19 नवम्बर। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) कार्य संबंधी भारत निर्वाचन आयोग की वीसी प्रशासनिक संकुल भवन के कमिश्नर कार्यालय सभागृह में बुधवार सुबह आयोजित की गई। वीसी में जिले में एसआईआर संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वीसी में कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में अभी तक किए गए कार्य की जानकारी भी दी।    वीसी में एसआईआर के कार्य में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोकतंत्र उत्सव जैसे कार्यक्रम के माध्यम से कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश भी दिए। वीसी में कार्ययोजना बना कर गुणवत्तापूर्वक प्रबन्धन के साथ कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।वीसी में अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को पुरस्कृत करने के निर्देश भी दिए गए।        वीसी में नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा,जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट,उप निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप सिंह,अपर कलेक्टर श्री शाश्वत शर्मा,अपर कलेक्टर श्री अत्येंद्र सिंह गुर्जर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *