Breaking
20 Oct 2026, Tue

कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक लीं

उज्जैन : बुधवार, नवम्बर 19, 2025 उज्जैन 19 नवंबर। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने बुधवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगति रत और पूर्ण हो चुकी योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं उन्हें समारोह पूर्वक ग्राम पंचायतों को हस्‍तांतरित किया जाए। समारोह में स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर आयोजन किया जाए।      बैठक में जल जीवन मि‍शन के अंतर्गत ग्रामों में नवीन नल कनेक्‍शन प्रदाय की अद्यतन प्रगति, जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्‍वीकृत योजनाओं, एकल ग्राम योजनाओं में स्‍वीकृत एवं प्रगतिरत कार्य, योजनाओं के पूर्ण होने की समय सीमा की समीक्षा की गई। कलेक्ट श्री सिंह द्वारा विकास खंडवार जल जीवन मिशन की उक्‍त योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन की योजनाओं की पूर्णता के लिए जो तिथि निर्धारित की गई है उन्हीं तिथियों में समय सीमा में योजना पूर्ण की जाए।      कलेक्‍टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि मिशन के अंतर्गत विभाग के इंजीनियर प्रतिदिन साईट पर जाकर निरीक्षण करें। समय सीमा में कार्य पूर्ण किए जाए।      मध्‍यप्रदेश जल निगम के अंतर्गत इंदौख एमवीएस (मल्‍टी विलेज स्‍कीम) परियोजना की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के 62 ग्रामों में परियोजना के तहत जल प्रदाय किया जा रहा है। नर्मदा गंभीर एमवीएस (मल्‍टी विलेज स्‍कीम) परियोजना के अंतर्गत भी कार्य प्रगतिरत है। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि उक्‍त दोनों परियोजनाएं अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण हैं, इन्‍हें समय सीमा में पूर्ण किया जाए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माण कार्यों में गुणवत्‍ता का विशेष ध्‍यान रखा जाए।      बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट, ईई पीएचई ग्रामीण श्री केके खत्री, जल निगम के श्री जीएस उपाध्‍याय, उपयंत्री और सहायक यंत्री उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *