Breaking
22 Jul 2026, Wed

वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए

भोपाल : रविवार, मार्च 1, 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में घड़ियाल और कछुओं का संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। विलुप्त होते जीवों के संरक्षण के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर शुरू हुआ चीता प्रोजेक्ट निरंतर सफलता की ओर आगे बढ़ रहा है। इससे प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़कर 48 हो गयी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो नेशनल पार्क स्थित कूनो नदी में घड़ियाल और कछुओं को रिलीज करने के बाद यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. 

यादव ने कहा कि इस वर्ष मध्यप्रदेश आने वाले सैलानियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो नेशनल पार्क स्थित कूनो नदी में 53 घड़ियाल और 25 कछुए नदी में रिलीज किये। गेवेलियस गेंगेटिक्स नाम के छोड़े गये 53 घड़ियाल में से 28 नर एवं 25 मादा शामिल हैं। इसी प्रकार 25 कछुए थ्री स्ट्रिप्ड रूफ टर्टल प्रजाति के हैं, जिनका वैज्ञानिक नाम वाटागुरु डोगोका है।

इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल, पूर्व वन मंत्री श्री रामनिवास रावत, सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री तुरसनपाल बरिया, उपाध्यक्ष श्री सीताराम आदिवासी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डीबाई आदिवासी, विधायक श्री बृजराज सिंह चौहान, प्रमुख सचिव वन श्री संदीप यादव, कमिश्नर श्री सुरेश कुमार, डीआईजी श्री सचिन अतुलकर, कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, संचालक राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य, डीएफओ श्री हरीश बघेल, कूनो डीएफओ श्री आर. थिरुकुराल और जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य देवरी मुरैना की ओर से स्मृति-चिन्ह भेंट किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *