उज्जैन में वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों, पेंशनर्स एसोसिएशन एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने की सहभागिता
उज्जैन 15 जुलाई। भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वरिष्ठजनों, दिव्यांगजनों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए सुचारू रूप से कार्य करने वाली देखभाल अर्थव्यवस्था (Care Economy) के निर्माण, रोजगार के अवसरों के सृजन एवं वरिष्ठजनों की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से “Creating a Well-function Care Economy” विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गत दिवस किया गया।यह कार्यशाला संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, मध्यप्रदेश के ऑडिटोरियम हॉल, लिंक रोड नंबर-3, भोपाल में आयोजित की गई। कार्यशाला का वर्चुअल आयोजन कार्यालय संयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण में भी किया गया।कार्यशाला में जिले के विभिन्न हितधारक विभागों के अधिकारी, पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन उज्जैन के जिला अध्यक्ष श्री अशोक दुबे, सचिव श्री चन्द्रशेखर जोशी, प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन उज्जैन के श्री अविनाश सिंह धालीवाल, श्री ओमप्रकाश वर्मा, प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन उज्जैन, डॉ. संगीता, श्री दिनेश सोलंकी, अध्यक्ष मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पेंशन एसोसिएशन उज्जैन सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यशाला के दौरान वरिष्ठजनों, दिव्यांगजनों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए बेहतर देखभाल व्यवस्था विकसित करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
यह भी पड़े :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीजीपी श्री मकवाना की माता के निधन पर उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की
सदावल में स्थित आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की पाठशाला – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एनडीआरएफ टीम ने उज्जैन में किया पौधारोपण एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शिप्रा विहार पार्क में लगाए पौधे