Breaking
21 Jul 2026, Tue

एनडीआरएफ टीम ने उज्जैन में किया पौधारोपण एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शिप्रा विहार पार्क में लगाए पौधे

उज्जैन, 15 जुलाई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत उज्जैन जिले के शिप्रा विहार पार्क में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में एनडीआरएफ की 11वीं वाहिनी वाराणसी के बचावकर्मियों ने नगर निगम उज्जैन के कार्मिकों के सहयोग से विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।इस अवसर पर एनडीआरएफ के जवानों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र का विस्तार एवं आमजन में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।एनडीआरएफ टीम ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पड़े :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीजीपी श्री मकवाना की माता के निधन पर उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की

सदावल में स्थित आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बच्‍चों के सर्वांगीण विकास की पाठशाला – मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

दस्तक अभियान के अंतर्गत सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल ने किया निरीक्षण आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *