Breaking
21 Jul 2026, Tue

दस्तक अभियान के अंतर्गत सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल ने किया निरीक्षण आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उज्जैन, 15 जुलाई। दस्तक अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल ने शहर के आंगनवाड़ी केंद्र स्वेज फार्म (सदावल) का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डॉ. पटेल ने दस्तक अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पांच वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण की स्थिति, कुपोषित एवं गंभीर एनीमिया से ग्रसित बच्चों की पहचान, दस्त एवं निमोनिया से बचाव के लिए उपलब्ध दवाइयों तथा ओआरएस एवं जिंक वितरण की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान प्रत्येक घर तक पहुंचकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा बीमार, कुपोषित एवं उच्च जोखिम वाले बच्चों को चिन्हित कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए।डॉ. पटेल ने ओआरएस एवं जिंक की उपलब्धता बनाए रखने तथा सभी पात्र बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण कराने की अपील की।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, एएनएम, स्टाफ नर्स, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पड़े :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीजीपी श्री मकवाना की माता के निधन पर उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की

सदावल में स्थित आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बच्‍चों के सर्वांगीण विकास की पाठशाला – मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *