उज्जैन, 16 जुलाई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 11वीं बटालियन की उप-टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02, महाराजवाड़ा में एक दिवसीय स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम (एसएसपी) का आयोजन किया। निरीक्षक/जीडी श्रीनिवास मीना के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने छात्रों एवं शिक्षकों को आपदाओं के प्रति जागरूक करते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव और जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन, एनडीआरएफ की भूमिका, सीपीआर (CPR), एफबीएओ (FBAO), रक्तस्राव नियंत्रित करना, ड्रेसिंग एवं बैंडेजिंग, इम्प्रोवाइज्ड स्ट्रेचर बनाना, घायलों को सुरक्षित स्थान तक ले जाने के तरीके तथा फ्लोटिंग डिवाइस के उपयोग का प्रदर्शन किया गया।भूकंप ड्रिल, अग्निशमन और सुरक्षा ऐप्स की दी जानकारीकार्यक्रम के दौरान भूकंप ड्रिल, सांप के काटने पर प्राथमिक उपचार (PHT), आकाशीय बिजली से बचाव तथा फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग की जानकारी भी दी गई। साथ ही दामिनी, फ्लड वॉच और सचेत मोबाइल ऐप्स के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय तिवारी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में स्टाफ सदस्य तथा विद्यार्थि उपस्थित थें।
