Breaking
5 Jun 2026, Fri

चौरासी महादेव; सुविधा अनुसार –

1÷श्री अगस्तेश्वर- संतोषी माता मंदिर प्रांगण में।

10÷श्री ककोरटेश्वर- हरसिद्धि मंदिर प्रांगण में।

69÷श्री संगमेश्वर-गुरु अखाड़े के पास।

4÷श्री डमरूकेश्वर-रामसीढ़ी के ऊपर, जानकी वल्लभ मंदिर के सामने।

6÷श्री स्वर्णजलेश्वर- रामसीढ़ी के ऊपर।

3÷ श्री ढूँढेश्वर-स्वर्णजलेश्वर से नीचे।

76÷श्री अरूणेश्वर- रामसीढ़ी के नीचे।

68÷ श्री पिशाच मुक्तेश्वर-रामसीढ़ी के सामने, रामघाट पर।

2÷श्री गुहेश्वर- श्री पिशाच मुक्तेश्वर के पास में।

13÷श्री मनकामनेश्वर -क्षिप्रा नदी पर मस्जिद के पास(गन्धर्वती घाट)

21÷ श्री कुककुटेश्वर-श्री मनकामनेश्वर के पास में।

70÷ श्री दुर्धुरेश्वर-श्री कुककुटेश्वर के पास में।

67÷श्री केदारेश्वर- छोटे पुल के पार, दाहिने हाथ पर।

49÷ श्री पृथुकेश्वर- श्री केदारेश्वर मंदिर में प्रवेश करते ही दाहिने हाथ पर।

48÷ श्री अभयेश्वर- जांगड़ा पोरवाल धर्मशाला के पास, दूध वाले की दुकान के पास छोटी सी गली में।

26÷श्री सोमेश्वर- बिना नींव की मस्जिद के पास।

8÷ श्री कपालेश्वर-श्री सोमेश्वर से थोड़ा आगे, बाएँ हाथ पर।

35÷ श्री इन्द्रेश्वर-श्री कपालेश्वर के पास।

33÷ श्री आनंदेश्वर- चक्रतीर्थ पर, विद्युत शवदाह गृह के पहले।

66÷ श्री जल्पेश्वर- सोमतीर्थ पर, रणजीत हनुमान मंदिर के रास्ते पर।

58÷श्री प्रयागेश्वर- आशु मेहतरानी माता के मंदिर से आगे खेत में।

64÷श्री पशुपतेश्वर- जांनसापुरा में,हेला जमातखाने से आगे।

65÷श्री ब्रह्मेश्वर-खटीकवाड़ा में,गोंसा दरवाजा के बाद।

53÷श्री विश्वेश्वर- श्री ब्रह्मेश्वर के सामने वाली गली में दाहिने हाथ पर।

51÷श्री सुलेश्वर- पंजाबी गली, खटीकवाड़ा में।

22÷ श्री कर्कटेश्वर-खटीकवाड़ा में।

52÷ श्री ओंकारेश्वर- खटीकवाड़ा में।

46÷श्री वीरेश्वर- सत्यनारायण मंदिर के पास, ढाबा रोड़।

56÷श्री रेवंतेश्वर- कार्तिक चौक में।

57÷श्री घण्टेश्वर- कार्तिक चौक में।

77÷ श्री पुष्पदंतेश्वर- पानदरीबा में,राठौर धर्मशाला के पास, गली में।

12÷ श्री लोकपालेश्वर- हरसिद्धि दरवाजा, श्री पुष्पदंतेश्वर गली के सामने वाली गली में।

71÷ श्री प्रयागेश्वर- हरसिद्धि दरवाजा, श्री लोकपालेश्वर के पास।

14÷श्री कुटुंबेश्वर- श्री गोवधर्ननाथ मंदिर की गली में।

78÷ श्री अभिमुक्तेश्वर- श्री कुटुंबेश्वर से आगे, एक मकान में।

62÷ श्री रूपेश्वर- श्री अभिमुक्तेश्वर के सामने वाली गली में।

15÷श्री इन्द्रघुम्नेश्वर- मोदी की गली में।

18÷ श्री कलकलेश्वर- मोदी की गली में, मोदी जी के मकान के पीछे।

16÷श्री ईशानेश्वर-मोदी की गली में।

17÷श्री अप्सरेश्वर- मोदी की गली में,अगरबत्ती के कारखाने वाली गली।

19÷श्री नागचन्द्रेश्वर- पटनी बाजार, नागनाथ की गली में।

20÷श्री प्रतिहारेश्वर- श्री नागचन्द्रेश्वर की परिक्रमा में।

5÷श्री अनादिकल्पेश्वर- श्री महाकालेश्वर मंदिर में, जूना महाकाल के पास।

7÷श्री त्रिविष्टपेश्वर-श्री महाकालेश्वर में स्थित साक्षी गोपाल के सामने।

80÷श्री स्वप्नेश्वर- श्री त्रिविष्टपेश्वर से दाहिने हाथ पर, महाकालेश्वर में।

72÷श्री चन्द्रादित्येश्वर-श्री महाकालेश्वर कुंड से ऊपर सभामण्डप में।

9÷श्री स्वर्णद्वारेश्वर-खंदार मोहल्ले में,सारवान की मस्जिद के पास।

74÷श्री राजस्थलेश्वर- भागसीपुरा, रणछोड़ गली में।

50÷श्री स्थावरेश्वर- कैलाश टाकीज के सामने, शनि मंदिर में।

23÷श्री मेघनादेश्वर- छोटा सराफा, नृर्सिंह मंदिर के पास गली में।

47÷ श्री नुपुरेश्वर- डाबरी पीठा में,मेहता मसाला उद्योग दुकान के सामने वाली गली में।

29÷ श्री रामेश्वर-सती दरवाजे के पास बड़ के पेड़ वाली गली में।

60÷ श्री मतंगेश्वर- खाराकुआँ थाने के सामने वाली गली में।पिंजारवाड़ी में।

61÷ श्री सौभाग्येश्वर- गोपाल मंदिर काम्प्लेक्स के पास गली में।

59÷ श्री सिद्धेश्वर- श्री सौभाग्येश्वर से आगे गली उतरने पर, खत्री वाड़ा में।

24÷श्री महालेश्वर- श्री सिद्धेश्वर के पीछे,खत्री वाड़ा में।

25÷ श्री मुक्तेश्वर- खत्री वाड़ा,साँप वालों की गली में।

45÷ श्री त्रिलोचनेश्वर- नामदारपुरा में,गौतम मार्ग, नयापुरा।

63÷श्री धेनुसहस्त्रेश्वर- भेरूनाला, गिरनारी अखाड़े के पास।

54÷श्री नीलकण्ठेश्वर- पीपलीनाका चौराहा, नगर-निगम झोन क्र. 2 के पीछे।

55÷श्री सिंहेश्वर- गढ़कालिका, गणेश मंदिर के पीछे, विंध्यवासिनी माता मंदिर के मार्ग पर।

79÷श्री हनुमन्तेश्वर- श्री सिंहेश्वर से आगे बाँये हाथ पर ही।

73÷श्री करभेश्वर-श्री हनुमन्तेश्वर से आगे पुल पार करने पर, श्री विक्रांत भैरव के बाद।

41÷श्री लम्पेश्वर- भैरवगढ़ पुल के पास श्री हनुमान मंदिर के पीछे।

34÷श्री कन्थड़ेश्वर- भैरवगढ़ गाँव में।

11÷श्री सिद्धेश्वर- भैरव गढ़ में श्री सिद्धनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के पास।

75÷श्री बड़लेश्वर- श्री सिद्धवट के सामने मंदिर है।

39÷ श्री अक्रूरेश्वर- श्री राम जनार्दन मंदिर के सामने।

38÷श्री कुसुमेश्वर- श्री राम जनार्दन मंदिर में, श्री द्वारिकाधीश मंदिर के नीचे।

37÷श्री शिवेश्वर- श्री राम जनार्दन मंदिर के नीचे, सीढ़ी के पास।

36÷ श्री मार्कण्डेश्वर-श्री राम जनार्दन मंदिर स्थित विष्णु सागर पर।

40÷ श्री कुण्डेश्वर- श्री सान्दीपनि आश्रम में, गोमती कुण्ड के पास।

42÷ श्री गंगेश्वर- श्री मंगलनाथ मंदिर के घाट पर।

44÷ श्री उत्तरेश्वर- श्री मंगलनाथ मंदिर पर।

43÷ श्री अंगारेश्वर- कमेड़ गाँव, नदी किनारे पर।

28÷श्री जटेश्वर- खाक चौक, गया कोठा पर।

30÷श्री च्यवनेश्वर-ईदगाह के सामने, वीर नगर के बाहर।

27÷श्री अनर्केश्वर- इन्द्रा नगर में तालाब के पास।

32÷श्री पत्तनेश्वर-आगर रोड़, खिलचीपुर में, सड़क किनारे।

31÷ श्री खण्डेश्वर- खिलचीपुर में, श्री पत्तनेश्वर के सामने।

81÷श्री द्वारपालेश्वर-पिंगलेश्वर गाँव में।

82÷श्री कायावरोहणेश्वर-करोहन गाँव में, इंदौर रोड़ पर।

83÷ श्री बिल्वेश्वर-अम्बोदिया गाँव में,गंभीर डेम के किनारे।

84÷ श्री दुर्दरेश्वर- जेथल गाँव के पास, आगर रोड़ पर।

।।जय श्री महाकाल।। : ।।जय चौरासी महादेव।। : ।।जय सप्त सागर।। : ।।जय नौ नारायण।।

इसे भी पढ़ें: उज्जैन की धरोहर ‘सप्तसागर’

पुरुषोत्तम मास 2026 की बड़ी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *