Breaking
5 Jun 2026, Fri

प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार वर्ष 2026 के अंतर्गत आवेदन 31 जुलाई तक किए जा सकेंगे

उज्जैन, 21 मई। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार वर्ष 2026 के लिए आवेदन प्राप्‍त करने की प्रक्रिया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर विगत 01 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है। यह पुरस्‍कार वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्‍कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन के लिए दिए जाते हैं। 18 वर्ष से कम आयु के भारतीय बच्‍चे 31 जुलाई तक इसमें आवेदन कर सकते हैं।नामांकन/आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्‍यम से प्राप्‍त किए जाएंगे। विस्‍तृत जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर उपलब्‍ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *