उज्जैन : गुरूवार, फरवरी 12, 2026 उज्जैन,12 फरवरी। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तर पर संयुक्त बैठक का आयोजन 12 फरवरी 2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला उज्जैन में किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल, जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बृजेश त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य एवं महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुनीता परमार , जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार पाल, समस्त खण्ड चिकित्साधिकारी, समस्त परियोजना अधिकारी, स्वास्थ्य संस्था प्रभारी, श्री मनीष भद्रावले जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सुश्री परविन्दर बग्गा जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी, श्री अनस कुरेशी जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर, समस्त बी.पी.एम., बी.सी.एम., पब्लिक हेल्थ मैनेजर सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।बैठक में निर्देश दिए गए कि, पोषण पुनर्वास केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को भर्ती करवाने हेतु दोनों विभाग आपस में समन्वय रख बच्चों को भर्ती करवाकर उपचार करवाए व एनीनिक बच्चों का विशेष निगरानी रख उनको पूर्ण उपचार व प्रबंधन करवाए साथ ही दोनो विभागों की रिपोर्ट में एकरूपता हो इसका विशेष ध्यान रखें। गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत ए.एन.सी. पंजीयन सुनिश्चित कर गर्भवती महिलाओं की 04 ए.एन.सी. जांच भी शतप्रतिशत पूर्ण करें। दोनों विभाग का मैदानी अमला ये सुनिश्चित करें कि किसी भी गर्भवती का घर पर प्रसव सम्पादित न हो मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को दृष्टिगत प्रसूति की संभावित दिनांक के पूर्व ही गर्भवती महिला को क्षेत्र की शासकीय संस्था में भर्ती करवाकर संस्थागत प्रसव करवाए एवं डिलेवरी अपडेशन भी शत प्रतिशत करें।जिले में होने वाली मातृ एवं शिशु मृत्यु की रिपोर्ट यथासमय कर इसका रिव्यू कर सुधारात्क कार्यवाही सुनिश्चित करे। अनमोल पोर्टल पर दर्ज हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन कर उनसे निरन्तर समन्वय कर उसका पूर्ण प्रबंधन करें। मॉडरेट एनीमिया गर्भवती महिलाओं, सिवीयर एनीमिया गर्भवती महिलाओं की भी प्रविष्टी पोर्टल पर कर इनकी सतत् निगरानी कर सुरक्षित संस्थागत प्रसव सम्पादित करवाए स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग प्रति सप्ताह सेक्टर बैठकों का आयोजन कर निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु समीक्षा कर आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्यवाही कर लक्ष्य पूर्ण करने का प्रयास करें।एच.बी.एन.सी. की प्रगति भी शतप्रतिशत करें। आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत् भी पात्र हितग्राहियों एवं धरती आभा क्षेत्र के हितग्राहियों के भी शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए। दस्तक अभियान के द्वितीय चरण के सफल कियान्वयन हेतु निर्धारित दिशा निर्देशानुसार अभियान दिनांक 17 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक अभियान के अन्तर्गत शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने हेतु अभियान का संचालन करें। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत सी.एम. हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण अविलम्ब करने हेतु निर्देश भी दिए गए।
