Breaking
20 Oct 2026, Tue

गरीब कल्याण मिशन की प्रगति की निगरानी हेतु साधारण सभा समिति गठित

भोपाल : बुधवार, दिसम्बर 10, 2025

गरीब कल्याण मिशन के कार्यक्रमों एवं पहलों की प्रगति की निगरानी और निरंतर परिष्करण सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साधारण सभा समिति का गठन किया है।

यह समिति मंत्रिमण्डल समिति के निर्देशों के पालन हेतु कार्य करेगी तथा इसकी बैठक वर्ष में एक बार आयोजित होगी।

समिति में वित्त मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री को सदस्य बनाया गया है।

अपर मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवास को सह-संयोजक तथा अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास को संयोजक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *