Breaking
22 Feb 2026, Sun

सिंहस्‍थ कार्यों को पूर्ण करने की समय सीमा निर्धारित करें

उज्जैन : शनिवार, फरवरी 21, 2026 उज्जैन, 21 फरवरी। सम्राट विक्रमादित्‍य प्रशासनिक संकुल भवन के कलेक्‍टर सभागार में शनिवार को सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह ने सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे अधोसंरचना विकास के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में श्री सिंह ने  सिंहस्थ कार्यो को पूर्ण करने के लिए समय सीमा निर्धारित कर अगली बैठक में प्रस्‍तुत करें। सभी कार्य गुणवत्‍ता के साथ पूर्ण हो इसका भी ध्‍यान रखने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह , विशेष कर्तव्‍यस्‍थ अधिकारी श्री गोपाल डाड, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कूमट उपस्थित रहे।बैठक में सिंहस्‍थ मेला अधिकारी श्री सिंह ने विभागवार कार्यो की समीक्षा की। बैठक में जल संसाधन विभाग के माध्‍यम से प्रचलित निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई। मेला अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि जल संसाधन विभाग के माध्‍यम से सिंहस्‍थ 2028 के लिए किए जा रहे कार्य महत्‍वपूर्ण है, कार्यों को गुणवत्‍ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में घाट निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि घाट निर्माण का कार्य प्रगतिरत है। श्री अंगारेश्‍वर मंदिर के समीप प्रगतिरत घाट निर्माण कार्य में लाल और काले पत्‍थर लगाने का कार्य भी शुरु हो गया है। मेला अधिकारी श्री सिंह ने निर्देश दिए कि मॉडल रूप में निर्माण होने वाले घाट पर दिव्‍यांग जनों को आने जाने की सुविधा के लिए रेंप निर्माण सहित अन्‍य आवश्‍यक निर्माण पूर्ण किए जाए। बैठक में एमपीईबी के माध्‍यम से जानकारी दी गई कि सिंहस्‍थ के अंतर्गत किए जा रहे कार्य प्रगतिरत है, कहीं कोई समस्‍या नहीं है। बैठक में पीडब्‍ल्‍यूडी द्वारा निर्माणाधीन हेलीपेड निर्माण कार्य प्रगतिरत होने की जानकारी दी गई। मेला अधिकारी श्री सिंह ने निर्देश दिए कि हेलीपेड से कनेक्टिविटी के लिए रोड निर्माण का कार्य भी तेज गति से गुणवत्‍ता के साथ पूर्ण कराएं। मेला अधिकारी श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सिंहस्‍थ निर्माण कार्यों के अंतर्गत निर्माणाधीन ब्रिज समय सीमा में पूर्ण किए जाए। कार्य पूर्ण होने की निर्धारित तिथि भी प्रदर्शित की जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *