Breaking
20 Oct 2026, Tue

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया

उज्जैन : शनिवार, नवम्बर 22, 2025 उज्जैन,22 नवंम्बर। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने शनिवार को देवास रोड पर चल रहे हामूखेड़ी से तपोभूमि तक प्रगतिरत सड़क डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

      निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा निर्माण तेज गति से किया जाए।

      इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने हामूखेड़ी से तपोभूमि मार्ग में ब्रिज निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य को समय-सीमा से पूर्व पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में सुविधा उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग व सेतु विभाग के अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *