Breaking
19 Apr 2026, Sun

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परमवीर चक्र सम्मानित फ्लाइंग ऑफिसर श्री निर्मलजीत सिंह सेखों के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल : रविवार, दिसम्बर 14, 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित फ्लाइंग ऑफिसर, निर्मलजीत सिंह सेखों जी के बलिदान दिवस पर उनका पुण्य स्मरण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि श्री सिंह ने 14 दिसंबर 1971 को 6 पाकिस्तानी सेबर जेट विमानों के हमले व भारी गोलाबारी के बीच उड़ान भरी और एक सेबर जेट को नष्ट कर दूसरे को भारी नुकसान पहुंचाया। आखिरी सांस तक अदम्य साहस और बलिदान के साथ उन्होंने देश की रक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *