जिला न्यायालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण महाअभियान आयोजित
उज्जैन, 17 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर उज्जैन में लोक निर्माण विभाग (भवन/मार्ग) संभाग उज्जैन द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण महाअभियान आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पी.सी. गुप्ता ने परिसर में पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।कार्यक्रम में जिला न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण ने भी पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग (भवन/मार्ग) संभाग उज्जैन के कार्यपालन यंत्री श्री एम.एस. पवार, अनुविभागीय अधिकारी श्री पंकज शर्मा तथा विभाग के उपयंत्री एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी पौधारोपण किया।
Rad more :- सिंहस्थ अंतर्गत प्रचलित निर्माण कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें
महाविद्यालय में सीएलसी राउंड की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी
