Breaking
21 Jul 2026, Tue

महाविद्यालय में सीएलसी राउंड की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी

उज्जैन, 17 जुलाई। शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय, उज्जैन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सीएलसी (CLC) राउंड की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी गई है। अब इच्छुक छात्राएँ इस तिथि तक महाविद्यालय में प्रवेश ले सकती हैं।महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय में गत वर्ष से बी.कॉम. इन रिटेल ऑपरेशन (B.Com. in Retail Operations) का नवीन एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह अप्रेंटिसशिप आधारित डिग्री कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक कौशल प्रदान करना है।पाठ्यक्रम के अंतर्गत तृतीय वर्ष में विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित संस्थानों एवं उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के माध्यम से स्किल डेवलपमेंट का अवसर मिलता है। अप्रेंटिसशिप अवधि के दौरान मध्य प्रदेश शासन द्वारा विद्यार्थियों को ₹8,000 से ₹12,000 प्रतिमाह तक स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाता है। साथ ही विद्यार्थियों का मूल्यांकन उनके स्किल डेवलपमेंट और अप्रेंटिसशिप में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इससे छात्राओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा, जिससे उनके रोजगार के अवसर और अधिक मजबूत होंगे।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना गुप्ता ने छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे 31 जुलाई 2026 तक सीएलसी राउंड के अंतर्गत प्रवेश लेकर इस रोजगारपरक पाठ्यक्रम सहित महाविद्यालय में उपलब्ध अन्य शैक्षणिक अवसरों का लाभ उठाएँ।प्राचार्य डॉ. वंदना गुप्ता ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Rad more :- सिंहस्‍थ अंतर्गत प्रचलित निर्माण कार्यों को समय सीमा में गुणवत्‍ता के साथ पूर्ण करें ‍

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *