Breaking
13 Jun 2026, Sat

12 से 18 जून तक नगरीय निकायों एवं विकासखंड मुख्यालयों पर 3 दिवसीय जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे

उज्जैन,08 जून। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सोमवार सुबह कलेक्टर कार्यालय सभागृह में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला वन मंडल अधिकारी श्री अनुराग तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कूमट, एडीएम श्री अत्येंद्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्री शाश्वत शर्मा और विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा कर जिला आयुष अधिकारी को योग दिवस के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने 12 से 18 जून तक शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक नगरीय निकाय एवं विकासखंड मुख्यालयों पर 3 दिवसीय जन कल्याण शिविर लगाने के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। जन कल्याण शिविरों के माध्यम से नागरिकों और पात्र हितग्राहियों को लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत सभी सेवाएं प्रदान की जाएंगी और शासकीय योजनाओं का लाभ वितरित किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने नागरिकों को शिविर में शासन द्वारा आईसीटी का उपयोग कर किए जा रहे नवाचारों और एमपी ई-सेवा पोर्टल की जानकारी प्रदान करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने मिशन लाइफ़ अंतर्गत किए जा रहे पौधारोपण कार्य की जानकारी को अंकुर ऐप और मिशन लाइफ पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कृषि और अन्य सभी संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को जिले के प्रत्येक ब्लॉक की 3 वर्ष की इंटीग्रेटेड कृषि कार्ययोजना बनाकर आगमी 3 दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने नागरिकों के राहत राशि के प्रकरणों का निराकरण 1 माह की समयावधि के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी,तहसीलदारों को निर्देश दिए कि शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराये और भविष्य में वहां वापस अतिक्रमण ना हो यह भी सुनिश्चित करे। उज्जैन ग्रामीण अनुविभागीय अधिकारी द्वारा किए गए नवाचार से 21 बालिकाओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त हुए बैठक में उज्जैन ग्रामीण अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशन में उनके द्वारा 12वीं कक्षा पास करने वाली ऐसी बालिकाएं जिनके पालक उन्हें आगे पढ़ाने को तैयार नहीं थे, उनके पालकों की काउंसलिंग कर बालिकाओं को उच्च शिक्षा में प्रवेश कराने के लिए पालकों को प्रेरित किया गया। इस नवाचार से 21 बालिकाओं को उच्च शिक्षा में प्रवेश दिलवाया गया। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की विस्तृत समीक्षा विभागवार कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने 50 दिवस से अधिक दिनों से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर निर्देश दिए कि आगामी सप्ताह तक 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। 50 दिवस से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार नागदा,तहसीलदार माकड़ौन,जनपद पंचायत घट्टिया सीईओ और डीओ ट्राइबल का तीन-तीन दिवस का वेतन राजसात करने, सीएमएचओ ,तहसीलदार घट्टिया,नगर परिषद तराना सीएमओ,नगर पालिका बड़नगर सीएमओ,नगर पालिका महिदपुर सीएमओ का एक-एक सप्ताह का वेतन राजसात करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने शिक्षा विभाग के सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही करने पर सीएम हेल्पलाइन इंचार्ज का 3 दिवस का वेतन काटने का निर्देश दिए। बैठक में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने और डॉ मंजूषा गुप्ता का एक दिन का वेतन राजसात करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने आयुष्मान कार्ड 70+ वर्ष के नागरिकों के बनाने के कार्य की समीक्षा कर सभी पात्र हितग्राहियों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। बैठक में ई केवाईसी अभियान, पीएम विश्वकर्मा योजना,किसान क्रेडिट कार्ड,क्षीर धारा ग्राम योजना , पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना,वृंदावन ग्राम योजना ,छात्रों के एनरोलमेंट के कार्य ,आपार आईडी बनाने के कार्यों की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने आपार आईडी बनाने के कार्य में लापरवाही बरतने पर बड़नगर बीईओ और बीआरसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने उर्वरक वितरण और उपलब्धता की समीक्षा कर ई विकास पोर्टल से उर्वरक किसानों को उपलब्ध करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *