उज्जैन,08 जून। शासकीय सेवकों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार 08 जून को प्रशासनिक संकुल भवन में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल ने बताया कि शिविर में डायबिटीज, हाइपरटेंशन, एनीमिया तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की गईं। स्वास्थ्य जांच से मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं अन्य गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान एवं उपचार संभव हो सकेगा।शिविर में चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा जांच व उपचार प्रदान किया गया। शिविर हेतु आवश्यक उपकरण जैसे बीपी मशीन, ग्लूकोमीटर, वजन मशीन एवं माप टेप आदि के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 08 जून को आयोजित शिविर में 88 अधिकारी, कर्मचारियों की जांच कर उपचार व परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही दिनांक 09 जून को भी प्रशासनिक संकुल भवन, उज्जैन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक किया जाएगा, जिससे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर में शामिल होकर जांच एवं उपचार की सेवाएं प्राप्त कर सकें।
