Breaking
22 Jul 2026, Wed

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा “पंख कार्यक्रम” की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

उज्जैन : बुधवार, जून 3, 2026,

उज्जैन, 03 जून । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला उज्जैन के तत्वावधान में स्वैच्छिक संगठनों की जिला स्तरीय दृष्टि योजना अंतर्गत पंख कार्यक्रम” की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई।बैठक की मुख्य अतिथि श्रीमती अजीता परमार रहीं। बैठक का मार्गदर्शन श्री श्रेयांस कूमट(मुख्य कार्यपालन अधिकारी), संभाग समन्वयक श्री शिव प्रसाद मालवीय एवं जिला समन्वयक श्री जय दीक्षित की उपस्थिति में हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के पूजन एवं माल्यार्पण से किया गया। बैठक में विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए गए तथा समाज विकास, जनभागीदारी को सशक्त बनाने और जिला स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में 11 विभागों के अधिकारी, सभी विकासखंड समन्वयक एवं जिले के विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *