उज्जैन : बुधवार, जून 3, 2026,

उज्जैन, 03 जून। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में विगत 24 मार्च से आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को महिदपुर विकासखंड के हाई रिस्क ग्राम लडनपुर और बोरखेडा नाऊ में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 256 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और 86 चेस्ट एक्स-रे मशीन के द्वारा किए गए। सभी टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त फूड बास्केट का वितरण भी किया गया।