Breaking
5 Jun 2026, Fri

शासकीय आईटीआई मक्सी रोड उज्जैन में सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

उज्जैन : बुधवार, जून 3, 2026,

उज्जैन,3 जून। उज्जैन स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), मक्सी रोड में सत्र 2026 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। संस्था द्वारा इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।संस्था प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर अथवा स्वयं के स्तर पर भी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी सहायता के लिए संस्था का हेल्पडेस्क उपलब्ध रहेगा।प्रमुख उपलब्ध ट्रेडसंस्था में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, मेकाट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईओटी स्मार्ट सिटी, स्टेनोग्राफी, कंप्यूटर, प्लंबर, कारपेंटर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन सिविल, ड्रेस मेकिंग एवं फैशन टेक्नोलॉजी सहित कई व्यवसायों में प्रशिक्षण उपलब्ध है।विशेष सुविधाएँयहाँ एक वर्षीय एवं द्विवर्षीय पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। संस्था में आधुनिक प्रयोगशालाएँ, अनुभवी प्रशिक्षण अधिकारी एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही दृष्टिबाधित एवं श्रवण बाधित विद्यार्थियों के लिए विशेष कंप्यूटर ट्रेड में प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की गई है।संस्था ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते पंजीयन कराने की अपील की है ताकि वे अपने कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। ऑनलाइन पंजीयन: https://mpiticounseling.co.in पर कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *