उज्जैन : शुक्रवार, मई 22, 2026 उज्जैन,22 मई । कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार दिव्यांग श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए मंदिरों में विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। इसी क्रम में श्री मंगलनाथ मंदिर की सचिव एवं तहसीलदार श्रीमती शैफाली जैन ने जानकारी दी कि भगवान श्री मंगलनाथ मंदिर में दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा एवं विशेष दर्शन व्यवस्था के अंतर्गत मंगलवार एवं शुक्रवार को दो दिव्यांग श्रद्धालुओं को विशेष दर्शन कराए गए। मंदिर प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 19 मई 2026, मंगलवार को भगवान श्री मंगलनाथ के दर्शन के लिए पहुचें एक दिव्यांग श्रद्धालु को मंदिर के निर्गम द्वार से ले जाकर सुगम दर्शन कराए गए। साथ ही मंदिर प्रशासन द्वारा कलश से हाथ लगवाकर भगवान को जल अर्पित करवाया गया। इसी क्रम में शुक्रवार, 22 मई 2026 को धनबाद, बिहार से आए दिव्यांग श्रद्धालु श्री सिन्हा को भी विशेष व्यवस्था के तहत भगवान श्री मंगलनाथ के दर्शन कराए गए। मंदिर के आचार्यगणों द्वारा उन्हें कलश से हाथ लगवाकर जल अर्पण करवाया गया। दोनों श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा परिवार सहित अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार दिव्यांग श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए विशेष कार्ययोजना
