Breaking
5 Jun 2026, Fri

जिला स्‍तर पर ठोस अपशिष्‍ट प्रबंधन नियम के प्रभावी क्रियान्‍वयन के लिए कार्ययोजना तैयार कर उसके पालन के लिए विशेष ठोस अपशिष्‍ट प्रबंधन सेल का गठन

उज्जैन, 21 मई। कलेक्‍टर कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी अनुसार सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्देशों के अनुसार जिला कलेक्‍टर को ठोस अपशिष्‍ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी पर्यवेक्षण, प्रशासन, मॉनिटरिंग एवं उनका अनुपालन सुनिश्चित करने का दायित्‍व सौंपे गए है। साथ ही जिला स्‍तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्‍ट प्रबंधन नियम के प्रभावी क्रियान्‍वयन के लिए कार्यायोजना तैयार कर उसके पालन के लिए विशेष ठोस अपशिष्‍ट प्रबंधन सेल का गठन कलेक्‍टर द्वारा किया गया है।      कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा निर्देशों के अनुपालन और उनके प्रभावी क्रियान्‍वयन के लिए विशेष स्‍वच्‍छ भारत मिशन (एस डब्‍ल्‍यू एम) सेल का गठन किया गया है। उक्‍त प्रकोष्ठ के अध्‍यक्ष कलेक्‍टर श्री सिंह होंगे तथा कमेटी के सदस्‍य आयुक्‍त नगर निगम उज्‍जैन, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला खाद्य अधिकारी, परियोजना अधिकारी विकास प्राधिकरण, मुख्‍य नगर पालिका/परिषद/पंचायत अधिकारी शहरी निकाय समस्‍त, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत(समस्‍त), कार्यपालन यंत्री लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी, उपसंचालक कृषि विभाग, जिला संयोजक जनजातीय विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्‍वयक, क्षेत्रिय प्रबंधक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रहेंगे।      यह प्रकोष्‍ठ जिले में ठोस अपशिष्‍ट प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं की निगरानी, क्रियान्‍वयन और नियमित समीक्षा सुनिश्चित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *