उज्जैन, 21 मई। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने जानकारी दी कि नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) अंतर्गत पात्र परिवारों को शासन द्वारा मई एवं जून 2026, दोनों माह की राशन सामग्री एकसाथ वितरित की जा रही है। राशन वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 मई 2026 कर दी गई है।ऐसे हितग्राही जो अभी तक राशन प्राप्त नहीं कर सके हैं, उनसे अपील की गई है कि वे 25 मई 2026 के पूर्व अपनी संबंधित उचित मूल्य दुकान पर पहुंचकर दो बार बॉयोमेट्रिक सत्यापन (अंगूठा लगाकर) कराएं तथा दोनों माह की पात्रतानुसार राशन सामग्री एवं मशीन से निकली दोनों पावतियां प्राप्त करें।