उज्जैन, 7 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उज्जैन में सेवा संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में शामिल होकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का उद्बोधन सुना। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मशाल लेकर सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए।
सेवा ज्योति यात्रा में मशाल लेकर चले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
उज्जैन के फ्रीगंज स्थित आस्था गार्डन से शहीद पार्क तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मशाल लेकर सहभागिता की। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए।
इससे पहले आस्था गार्डन में आयोजित सेवा संकल्प सभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उपस्थित लोगों को देश सेवा का संकल्प दिलाया।
सेवा संकल्प सभा में मुख्यमंत्री ने लिया देश सेवा का संकल्प
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में आमजन की सेवा के 25 सफल वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा जीवन का प्रत्येक पल राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी पूरी क्षमता के साथ देश सेवा के कार्य में जुटें।
यह समाचार भी पड़े ;- सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत हुई नेत्र जांच
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए आज से ही प्रयास शुरू करने होंगे।
मध्य प्रदेश में यूनिफाइड सिविल कोड की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कई राज्यों के साथ मध्य प्रदेश ने भी यूनिफाइड सिविल कोड की दिशा में कदम बढ़ाया है। विधानसभा में इससे संबंधित विधेयक पारित होने को उन्होंने प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।
उन्होंने कहा कि उज्जैन में धार्मिक पर्यटन का नया दौर शुरू हुआ है। बीते वर्ष उज्जैन में 7 करोड़ से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे हैं। आने वाले समय में उज्जैन के और तेजी से विकास की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया संबोधित
सेवा संकल्प सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज उन्हें हेड ऑफ द गवर्नमेंट के रूप में काम करते हुए 25 वर्ष पूरे हो गए हैं।
प्रधानमंत्री ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र के प्रति अपार श्रद्धा रखने वाले देशवासियों ने उन्हें लगातार आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि वह जनता के चरणों में झुककर नमन करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की है कि उन्हें इतनी शक्ति और सामर्थ्य मिले, जिससे वह देश की और अधिक सेवा कर सकें।
उन्होंने कहा कि देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और 25 वर्षों की यात्रा में जनता का विश्वास तथा अनुभव उनकी बहुत बड़ी पूंजी है। यह पूंजी देश और देश के लोगों की है।
नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा कार्य को सराहा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज का दिन भारतवासियों के लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों की कठिन यात्रा में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम किया है।
नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के जीवन में प्रकाश लेकर आए हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उस चुनाव में प्रधानमंत्री का चेहरा जनता का चेहरा बन गया था।
वरिष्ठजनों का किया सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उद्बोधन के बाद कार्यक्रम में वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। इसके बाद सेवा ज्योति मशाल यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन आनंद खींची ने किया।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
सेवा ज्योति यात्रा और सेवा संकल्प सभा में सांसद अनिल फिरोजिया, सांसद उमेश नाथ जी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, जितेंद्र पंडिया, सतीश मालवीय, डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष ओम जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, सिंहस्थ प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
यह समाचार भी पड़े ;- किसान कहे जाएं या अन्नदाता? मेहनत किसान की, मुनाफा दूसरों का
इसके अलावा संगठन मंत्री चंद्रशेखर, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ग्रामीण अध्यक्ष राजेश धाकड़, रूप पमनानी, जगदीश पांचाल, राकेश पंड्या, विवेक गुप्ता, कमल बैरवा, अनिल शिंदे सहित अनेक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से उज्जैन में सेवा, संकल्प और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मशाल लेकर यात्रा में शामिल होकर देश सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

[…] की समस्या से किसान परेशान, विभाग मौन! सेवा ज्योति यात्रा में मशाल लेकर निकल… सेवा मेरा योगदान अभियान: उज्जैन में […]
[…] की समस्या से किसान परेशान, विभाग मौन! सेवा ज्योति यात्रा में मशाल लेकर निकल… सेवा मेरा योगदान अभियान: उज्जैन में […]
[…] की समस्या से किसान परेशान, विभाग मौन! सेवा ज्योति यात्रा में मशाल लेकर निकल… सेवा मेरा योगदान अभियान: उज्जैन में […]
[…] की समस्या से किसान परेशान, विभाग मौन! सेवा ज्योति यात्रा में मशाल लेकर निकल… सेवा मेरा योगदान अभियान: उज्जैन में […]