Breaking
5 Jun 2026, Fri

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट; SDM, SDOP सहित चार अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

देवास। जिले की टोंकखुर्द तहसील के ग्राम टोंककलां में पिछले दिनों पटाखा फैक्ट्री में हुई विस्फोट की दुर्घटना के सिलसिले में चार अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। इनमें सोनकच्छ एसडीओपी एवं टोंकखुर्द के राजस्व अनु विभागीय अधिकारी (एसडीएम) शामिल है।संभाग आयुक्त ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में टोंकखुर्द के राजस्व अनु विभागीय अधिकारी संजीव सक्सेना एवं चिडावद टप्पा तहसील के नायब तहसीलदार रवि शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय देवास जिला रहेगा। इधर डीजीपी ने इस घटना के सिलसिले में लापरवाही बरतने के मामले में सोनकच्छ के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) सुश्री दीपा मांडवे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय भोपाल रहेगा।देवास एसपी ने घटना के सिलसिले में टोंककलां चौकी प्रभारी सुश्री रमनदीप कुंडल हुंडल को भी कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय देवास पुलिस लाइन रहेगा। बता दें कि टोंककलां पटाखा फैक्ट्री विस्फोट दुर्घटना में तकरीबन 5 लोगों की मृत्यु और 15 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचनाएं हैं। फिलहाल घायलों का उपचार देवास और इंदौर के अस्पतालों में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *