नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार 15वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 78 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बने हुए हैं, जिसके चलते घरेलू बाजार में फिलहाल राहत है।
1. कच्चा तेल स्थिर: ब्रेंट क्रूड पिछले एक हफ्ते से 77-79 डॉलर के दायरे में है। 2. रुपया मजबूत: डॉलर के मुकाबले रुपया 83.20 पर है, जिससे आयात सस्ता पड़ा।
3. चुनावी साल: केंद्र सरकार महंगाई काबू रखने के लिए फिलहाल दाम नहीं बढ़ा रही।आम आदमी पर असर: उज्जैन में एक लीटर पेट्रोल अभी भी 106 रुपये पार है। ऑटो-टैक्सी यूनियन का कहना है कि डीजल 90 के ऊपर होने से मालभाड़ा बढ़ा है और सब्जी-फल महंगे हो रहे हैं।
आगे क्या: एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर कच्चा तेल 75 डॉलर से नीचे आता है तो जून में 2 से 3 रुपये तक की कटौती संभव है। रोज सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी होती हैं।
