उज्जैन,14 मई। राज्य आपदा मोचन बल भोपाल एवं संभागीय कार्यालय उज्जैन के निर्देशानुसार आगामी मानसून सत्र के पूर्व जवानों की क्षमता वृद्धि, कौशल विकास के लिए जिला स्तर पर विशेष प्रशिक्षण सत्र गुरुनानक घाट पर प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण जिला सेनानी के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान जवानों को रेस्क्यू इक्विपमेंट्स
यह भी पड़े सेवानिवृत्त सैनिक अब करेंगे जन सेवा, गांव को बनाएंगे आदर्श
लाइफजैकेट, लाइफलाइन, लाइफबॉय, थ्रोबैग के उपयोग करने के तरीके एवं ड्राई रेस्क्यू के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पश्चात जवानों द्वारा उक्त इक्विपमेंट्स को उपयोग करने का अभ्यास करवाया गया।तैराकी प्रशिक्षण के लिए वार्मअप एक्सरसाइज पश्चात जवानों को वाटरबॉडी में प्रवेश करने के तरीके, ब्रीदिंग, बबलिंग, पैडलिंग ,तैराकी के विभिन्न तरीकों के बारे में आवश्यक जानकारी सहित जवानों को तैराकी प्रशिक्षण दिया गया। पानी में डुबने पर विक्टआईएम गो बहार निकालने के तरीकों के बारे में भी सिखलाई दी गई। साथ ही victim को बहार निकालने के पश्चात रिकवरी पोजिशन एवं सीपीआर देने की विधि की सिखलाई दी गई।उक्त प्रशिक्षण में पीसी दिलीप बामनिया, पीसी हेमलता पाटीदार, संलग्न रहे, होमगार्ड्स एवं SDERF के 33 जवानों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
