नगर निगम सभापति श्रीमती यादव, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा और गंगा दशहरा उत्सव कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के लिए निरीक्षण किया
उज्जैन,14 मई। 24वीं शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा 25 और 26 मई को आयोजित की जाएगी। यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 23 वर्ष पहले मां शिप्रा के संरक्षण के लिए की गई थी। विगत 23 वर्षों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा में भाग लेकर मां शिप्रा के संरक्षण के लिए कार्य करते है। इस वर्ष 25 मई को यात्रा का शुभारम्भ मोक्षदायिनी मां शिप्रा के राम घाट पर पूजन से होगा। यात्रा जिले में नरसिंह घाट , लालपुल से त्रिवेणी होकर शहर के मार्गों से निकलकर वापस राम घाट 26 मई को पहुंचेगी। साथ ही 26 मई ,गंगा दशहरा को यात्रा के समापन अवसर पर राम घाट पर गंगा दशहरा उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसी तारतम्य में गुरुवार सुबह नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, समाजसेवी श्री नरेश शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने राम घाट से शिप्रा नदी तीर्थ परिक्रमा मार्ग और गंगा दशहरा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों के लिए राम घाट ,नृसिंह घाट का निरीक्षण किया। नगर निगम सभापति श्रीमती यादव ने निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग, घाट क्षेत्र, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तृत निर्देश दिए। सभापति श्रीमती यादव और समाजसेवी श्री नरेश शर्मा ने कहा कि मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा और गंगा दशहरा पर्व धार्मिक आस्था से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजन हैं। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता प्रतिवर्ष रहती है।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व सुनिश्चित करें-कलेक्टर श्री सिंह कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने मार्ग पर साफ-
यह भी पड़े ;-शिप्रा परिक्रमा: आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का जन-अभियान, 25–26 मई को आयोजन
सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग, पार्किंग, चिकित्सा सहायता, संकेतक और यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने लालपुल के समीप घाट के नज़दीक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। नागरिकों की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग के लिए ट्रैफिक प्लान बनाए-पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए तथा भीड़ प्रबंधन के लिए यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यात्रा के दौरान ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कूमट, नगर निगम अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, नगर निगम अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, यूडीए सीईओ श्री संदीप सोनी, सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल, एडिशनल पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एई श्री तोमर और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
