Breaking
5 Jun 2026, Fri

सेवानिवृत्त सैनिक अब करेंगे जन सेवा, गांव को बनाएंगे आदर्श

नागझिरी | राष्ट्र सेवा के 24 साल पूरे कर गृह ग्राम लौटे सेवानिवृत्त सैनिक कमलेश पटेल ने अब जन सेवा का संकल्प लिया है। सोमवार रात राजपुरा के रेणुका माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं के बीच अपना विजन साझा किया।

पटेल ने कहा अब उनका लक्ष्य क्षेत्र के हर गांव को ‘आदर्श गांव’ बनाना है। उन्होंने सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने, स्वच्छता अभियान को गति देने और गरीब, मजदूर व किसानों की समस्याओं के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की बात कही। उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर विकास कार्यों में सहयोग की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *