Breaking
5 Jun 2026, Fri

श्री महाकालेश्वर मंदिर की सतर्कता से 5 लाख मूल्य का श्रद्धालु को लौटाया गया सुरक्षित सामान

उज्जैन, दिनांक 14 मई 2026

उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विश्वास को और मजबूत करने वाली एक सराहनीय घटना सामने आई है। इंदौर से दर्शन करने आए एक श्रद्धालु का लगभग 5 लाख रुपये मूल्य का सोने एवं हीरे से जड़ा ब्रेसलेट मंदिर परिसर में गुम हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की आईटी शाखा की टीम तुरंत सक्रिय हो गई।

आगे जानने के लिए यहां👈 क्लिक करेंसमिति कर्मचारी श्री निर्मल साखला, एसटीएफ रोहित ठाकुर एवं इंदर सिंह मेवाड़ा ने तत्परता दिखाते हुए मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच शुरू की। आईटी शाखा अधिकारी श्री दीपक परमार ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण एवं कैमरा फुटेज की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि एक व्यक्ति ने श्रद्धालु का गुम हुआ ब्रेसलेट उठाकर उसे अपनी जेब में रख लिया तथा उसे वापस करने के बजाय मंदिर से निकल गया।
फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर व्यक्ति की पहचान उज्जैन से लगभग40 किलोमीटर दूर तराना क्षेत्र में की गई। इसके बाद टीम ने बिना समय गंवाए स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यक्ति के पास से ब्रेसलेट सुरक्षित बरामद कर लिया। बाद में श्रद्धालु को उनका कीमती सामान सकुशल वापस सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ ब्रेसलेट वापस मिलने पर श्रद्धालु ने मंदिर प्रशासन एवं आईटी शाखा की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह घटना न केवल मंदिर प्रशासन की सतर्कता, तकनीकी दक्षता एवं त्वरित कार्रवाई को दर्शाती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनकी आस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंदिर प्रशासन की सक्रियता और टीमवर्क की श्रद्धालुओं एवं आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।: श्री महाकालेश्वर मंदिर की सतर्कता से 5 लाख मूल्य का श्रद्धालु को लौटाया गया सुरक्षित सामान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *