Breaking
20 Apr 2026, Mon

कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने बुधवार को जनपद पंचायत तराना के कायथा उपार्जन समिति केंद्र और वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रबी उपार्जन के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया तथा कृषकों की सुविधा हेतु छांव, ठंडा पेयजल, ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत ORS, तौलने में पूर्ण पारदर्शिता एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर महोदय ने वेयरहाउस को उपार्जन शुरू होने से पहले पूर्ण रूप से खाली रखने के भी निर्देश दिए।

केंद्र के समीप नरवाई प्रबंधन का कार्य देखकर संबंधित कृषक की प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री ब्रजेश सक्सेना, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कूमट एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *