Breaking
20 Apr 2026, Mon

मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन हुआ

भोपाल : बुधवार, अप्रैल 1, 2026

अप्रैल माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर बुधवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदेमातरम गायन में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, श्री अशोक बर्णवाल, श्री संजय कुमार शुक्ला सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *