Breaking
21 Apr 2026, Tue

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम राघवी में जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ किया गया

उज्जैन 28 मार्च। जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जल संरक्षण और संवर्धन के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड महिदपुर की नवांकुर संस्था बागनी, ग्राम शिक्षा एवं जन कल्याण समिति सेक्टर क्रमांक 3 घोसला द्वारा ग्राम राघवी में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत दो स्थानों पर जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ घोसला महिदपुर रोड एवं थाना राघवी गेट पर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी श्री शेरपा IPS, जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद श्री जय  दीक्षित, विकासखंड समन्वयक श्रीमती नम्रता तिवारी, ग्राम सरपंच श्री गोवर्धन सिंह के मुख्य आतित्थ में किया गया।  कार्यक्रम का मुख्य  उद्देश्य गर्मी के मौसम में आमजन एवं राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना एवं जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम पश्चात उपस्थित जनों को नवांकुर संस्था अध्यक्ष कैलाश चंद्र मालवीय द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर  प्रस्फुटन समिति राघवी अध्यक्ष विक्रम सिंह, सचिव भारत सिंह, हरिराम चौधरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नानीबाई आशा कार्यकर्ता रेखा बाई, संतोष , दरबार सिंह चौहान, नैन सिंह, राधेश्याम बैरागी, कालुदास बैरागी, नवांकुर सखी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *