Breaking
20 Apr 2026, Mon

संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत चतुर्थ चरण में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन आज प्रातः 10:00 बजे, नगर पालिक निगम परिसर में किया जाएगा

उज्जैन, 28 मार्च। शासन की विभिन्न जन योजनाओं/ सेवाओं में हितग्राहियों को लाभ प्रदाय करने के लिए “संकल्प से समाधान अभियान” अंतर्गत  12 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक जिले की 06 जनपद पंचायत में आने वाली समस्त 609 ग्राम पंचायतों एवं समस्त नगरीय निकाय एवं नगर पालिकाओं के सभी वार्ड में चार चरण में संकल्प से समाधान अभियान का आयोजन किया गया है।         इसी क्रम में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत चतुर्थ चरण में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन 29 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे स्थान नगर पालिक निगम परिसर, उज्जैन में किया जा रहा है।           अभियान के चतुर्थ चरण में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में पूर्व के विभिन्न शिविरों के समस्त अनिराकृत शेष आवेदन एवं शिकायतों तथा जिला स्तरीय शिविर में प्राप्त नवीन आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। जिला स्तरीय शिविर में जिला अंतर्गत समस्त शिविरों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर हितग्राहियों / लाभार्थियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *