Breaking
20 Apr 2026, Mon

नए आयकर अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं से लोगों को जागरुक किया गया

उज्जैन : शुक्रवार, मार्च 13, 2026, उज्जैन,13 मार्च। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़, भोपाल तथा श्री राहुल रमन, मुख्य आयकर आयुक्त (OSD)-1, इंदौर एवं आयकर विभाग, क्षेत्र-1, अपर आयकर आयुक्त डॉ. अक्षय जैन के मार्गदर्शन में आयकर विभाग, आयकर उपायुक्त, श्री दिनेश कजोट की अध्यक्षता में गत दिनों  आयकर कार्यालय द्वारा “नए आयकर अधिनियम, 2025” पर आधारित आयकर जागरूकता एवं संवाद आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन निजी होटल में किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आयकर अधिनियम, 2025 की प्रमुख विशेषताओं, सरल अनुपालन प्रक्रियाओं एवं उसके व्यवहारिक पहलुओं के संबंध में करदाताओं एवं व्यवसायिक वर्ग को जागरूक करना था। कार्यक्रम में श्री दिनेश कजोट, आयकर उपायुक्त, श्री रूपनारायण पटेल, आयकर अधिकारी, श्री निलेश अग्रवाल, अध्यक्ष, कर सलाहकार संघ, श्री आतुष जैन, अध्यक्ष, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन एवं अन्य व्यावसायिक संगठनों के अध्यक्ष एवं सदस्य तथा व्यापारीगण सहित लगभग 60 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।इस अवसर पर श्री रूपनारायण पटेल, आयकर अधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को नए आयकर अधिनियम के उद्देश्यों एवं प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा यह स्पष्ट किया गया कि आयकर अधिनियम, 2025 एक सरल एवं करदाता-हितैषी कर व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी पहल है।कार्यक्रम के दौरान अकाउंटेंट्स एवं कर सलाहकार संगठनों के सदस्यों सहित उपस्थित प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे अन्य करदाताओं को भी नए आयकर अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराएं एवं जागरूकता फैलाने में सहयोग प्रदान करें। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न कटौतियों एवं नए अधिनियम से संबंधित उठाई गई जिज्ञासाओं का समाधान भी कार्यक्रम के दौरान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *