ज्जैन : शुक्रवार, मार्च 13, 2026, 19:17 IST
उज्जैन,13 मार्च। भारत सरकार के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्रालय के तत्वावधान में उद्यमिता विकास केंद्र मध्य प्रदेश (सेडमैप) द्वारा आयोजित एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा शासकीय माधव साइंस पीजी कॉलेज,विवेकानंद कैरियर एवं एनएसएस के सक्रिय सहयोग से डिजिटल मार्केटिंग विथ आर्टिफिसियल इन्टेलीजेन्स (Al) चैट जीपीटी पर आधारित सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) के उद्यमी एवं प्रबंधक /कर्मचारियों के लिए प्रबन्ध विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार,16 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) के नव उद्यमियों को उद्यम स्थापित करने के लिये पर्सनेलिटी डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन स्किल्स की जानकारी देना, प्रोजेक्ट का चयन करने में सहायता करने के साथ-साथ वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन की ऋण योजना की जानकारी देना एवं उद्यम स्थापित करने के लिये शासकीय प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त एआई टूल्स एवं बिजनेस ग्रोथ स्ट्रेटजी एवं एमएसएमई डिजिटल मार्केटिंग में एआई(Al) के उपयोग, डिजिटल मार्केटिंग के प्रमुख प्लेटफॉर्म चैट जीपीटी / गूगल जैमिनी आदि का उपयोग, एआई(AI) से मार्केटिंग कंटेंट तैयार करना है तथा एआई की मदद से सोशल मीडिया कैंपेन बनाना, ऑनलाइन एडवरटाइजिंग, एआई टूल्स से कीवर्ड रिसर्च एवं एसईओ कंटेंट, ई-कॉमर्स एवं ऑनलाइन बिजनेस बी2बी , बी2सी एवं डी2सी बिजनेस मॉडल जैसे प्रमुख विषयों पर जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस तरह जहां एक ओर एमएसएमई (MSME) को बढ़ावा मिलेगा वही दूसरी ओर नागरिकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगें। प्रशिक्षण पूर्णतः निः शुल्क है। प्रशिक्षण के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 10वी होना चाहिए। आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो अनुसूचित जाति को प्रथमिकता है।इच्छुक आवेदक निर्धारित निःशुल्क प्रारूप में अवेदन पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड व जाति प्रमाण पत्र एवं चयनित उद्यम का उद्योग आधार पंजीयन के साथ आवेदक अतिशीघ्र आवेदन कर लाभ लेवें। प्रशिक्षण में 25 स्थान है। इसलिये प्रशिक्षणार्थियों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरान्त सभी प्रतिभागियों को एमएसएमई(MSME) विभाग भारत सरकार का प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला समन्वयक, सेडमैप, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मक्सी रोड, उज्जैन और दूरभाष नंबर 70004-87449 पर संपर्क करें।