Breaking
20 Apr 2026, Mon

जिले में एच.पी.वी. निःशुल्क टीकाकरण अभियान सफ़लतापूर्वक संचालित किया जा रहा है

उज्जैन : शुक्रवार, मार्च 13, 2026, उज्जैन,13 मार्च। किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल कैंसर की रोकथाम के लिए निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण संचालित किया जा रहा है। एचपीवी निःशुल्क टीकाकरण अभियान  28 फरवरी से आरंभ होकर आगामी 03 माह तक चलेगा। अभियान अंतर्गत 14 वर्ष से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को एचपीवी का नि: शुल्क टीका लगाया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार इस अभियान में 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी बालिकाओं को 90 दिन की विशेष छूट दी गई है।      जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा बताया गया कि उज्जैन जिले में 13 स्थानों पर टीके निःशुल्क लगाये जा रहे है l इनमें आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज उज्जैन, जिला चिकित्सालय चरक भवन उज्जैन, सिविल अस्पताल माधवनगर, सिविल अस्पताल जीवाजीगंज, सिविल अस्पताल महिदपुर, सिविल अस्पताल नागदा, सिविल अस्पताल खाचरौद, सिविल अस्पताल बडनगर के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घट्टिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरवर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झारडा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तराना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंगोरिया में टीके निःशुल्क लगाये जा रहे हैं।      एचपीवी टीका पुर्णतः सुरक्षित है व किशोरी बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए प्रभावी है। समस्त पात्र उम्र वर्ग की बालिकाएं अपनी नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर जाकर टीका अवश्य लगवाएं। अभियान अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु की वे बालिकाएं जिनका टीकाकरण पहले हो चुका है उनका पुनः टीकाकरण नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *