Breaking
22 Jul 2026, Wed

मध्यप्रदेश सरकार ने 13 लाख 21 हजार मीट्रिक टन से अधिक ख़रीदा धान

भोपाल।
खेतों से सीधे सरकारी गोदामों तक पहुँचे धान ने इस बार किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जारी खरीदी के तहत अब तक 2 लाख 8 हजार 215 किसानों से 13 लाख 21 हजार 347 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है और खरीदी की प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। खास बात यह है कि किसानों को अब तक 1122 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान सीधे खातों में किया जा चुका है।

सरकार की तैयारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धान विक्रय के लिए 8 लाख 59 हजार 916 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसानों की सुविधा के लिए प्रदेशभर में 1403 खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां सुचारु रूप से धान खरीदा जा रहा है।

यह आंकड़े सिर्फ सरकारी उपलब्धि नहीं, बल्कि उस भरोसे की कहानी हैं जो किसान और सरकार के बीच मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *