Breaking
20 Oct 2026, Tue

दिव्यांग विद्यार्थियों के बीच बाल दिवस मनाया

उज्जैन, 14 नवम्बर। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित शासकीय मानसिक रूप से अविकसित बच्चों का आवासीय विद्यालय एवं शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ हायर सेकंडरी विद्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।बौद्धिक दिव्यांगता वाले बच्चों के लिए विभिन्न विशिष्ट खेल प्रतियोगिताओं और समूह नृत्य का आयोजन हुआ।

इससे पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ में सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन एवं संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग सतीश कुमार सोलंकी ने दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन के साथ बच्चों को संबोधित किया एवं खेलों में सहभागिता कर उनका उत्साह वर्द्धन किया।श्रवण बाधित बालिकाओं के मध्य पेंटिंग प्रतियोगिता पर्यावरण संरक्षण की थीम पर आयोजित की गई। दृष्टि बाधित बालकों द्वारा समूह गान प्रस्तुत किया गया।

बच्चों को विशेष भोजन एवं मिठाई का वितरण किया गया।कार्यक्रम में अधीक्षकद्वय घनश्याम भारती, सुनील त्रिवेदी,सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश रणदा एवं अन्य निरीक्षक दल के साथ विद्यालयीन स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *