Breaking
20 Oct 2026, Tue

उज्जैन में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा,मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम उज्जैन

अंत्येष्टि सहायता राशि को लेकर शिकायत

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर विशेष फोकस

समय पर रेफरल, उपचार और फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश; टीकाकरण और परिवार कल्याण सेवाओं की भी हुई समीक्षा

उज्जैन, 16 सितम्बर 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम उज्जैन , मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला उज्जैन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संभागीय उप संचालक डॉ. राजीव बरसेना ने की। बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, लक्ष्यों की प्रगति और लंबित प्रकरणों के निराकरण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Readmore मध्य प्रदेश में युवा वोट युवाओं का मुद्दा नया नहीं है

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान पर जोर

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम उज्जैन बैठक में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं (HRP) की पहचान, समयबद्ध रेफरल, HRP Admission और फॉलोअप की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी की जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें समय पर उच्च स्वास्थ्य संस्था में रेफर किया जाए।

साथ ही संबंधित स्वास्थ्य संस्थाओं में उनके उपचार और बाद के फॉलोअप को सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

बैठक में मातृ एवं शिशु मृत्यु से संबंधित प्रकरणों, ANC यानी गर्भावस्था के दौरान मिलने वाली सेवाओं, PNC यानी प्रसव के बाद की देखभाल, संस्थागत प्रसव, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के फॉलोअप की स्थिति की समीक्षा की गई।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जाए।

परिवार कल्याण सेवाओं की भी हुई समीक्षा

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम उज्जैन की बैठक में परिवार कल्याण कार्यक्रम और लक्षित दम्पत्तियों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। पात्र हितग्राहियों को परिवार कल्याण की उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों की निर्धारित लक्ष्य के अनुसार उपलब्धता एवं उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही PPIUCD सेवाओं को भी निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

यह समाचार भी पड़े :- महादेवी वर्मा के साहित्यिक जीवन की शुरुआत

HMIS और ANMOL पोर्टल पर डेटा अपडेट करने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग के HMIS एवं ANMOL पोर्टल में दर्ज होने वाले आंकड़ों की गुणवत्ता पर भी बैठक में विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पोर्टल पर सही और पूर्ण जानकारी समयबद्ध तरीके से अपडेट की जाए।

सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए। Delivery Updation, HRP Admission, सेवा संकल्प तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग कर लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का जल्द करें निराकरण

बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए तथा हितग्राहियों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

इसके अलावा जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसूति सहायता योजना के पात्र हितग्राहियों को निर्धारित समय पर भुगतान सुनिश्चित करने तथा भुगतान से संबंधित लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

गर्भवती महिलाओं और बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम उज्जैन बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी गर्भवती महिलाओं और बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। टीकाकरण से संबंधित जानकारी की प्रविष्टि U-WIN पोर्टल पर समय पर करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

17 सितम्बर को रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश

बैठक में बताया गया कि 17 सितम्बर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इन शिविरों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ये अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. संगीता पलसानिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंजूषा पिप्पल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार पाल, जिला चिकित्सालय की डॉ. निधि जैन, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, संभागीय आरएमएनसीएचए डॉ. माहेनुर खान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री परविन्दर बग्गा, जिला लेखा प्रबंधक श्री जितेन्द्र अहिरवार, जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर श्री अनस कुरैशी, जिला सीपीएचसी सलाहकार सुश्री प्रतिभा मेंडा, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक श्री दिलीप वसुनिया, समस्त बीपीएम सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला उज्जैन डॉ. अशोक कुमार पटेल ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *