Breaking
22 Jul 2026, Wed

शासकीय संभागीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में निःशुल्क प्रशिक्षण

एमपीपीएससी एवं पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए आवेदन आमंत्रित

उज्जैन,14 जुलाई। शासकीय संभागीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की राज्य सेवा प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा-2027 तथा मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) द्वारा अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित म.प्र. पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष निःशुल्क प्रशिक्षण (कोचिंग) कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।यह प्रशिक्षण मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध रहेगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालयीन समय में अपना आवेदन शासकीय संभागीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, सांवेर रोड, दीनदयाल कॉम्प्लेक्स के पीछे, गांधी नगर स्थित कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *