उज्जैन,15 जुलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री कैलाश मकवाना की माता स्व. श्रीमती गंगा देवी मकवाना (86) वर्ष का निधन होने पर उनके राजस्व कालोनी स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्रीमती गंगा देवी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से भेंट की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, श्री संजय अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीजीपी श्री मकवाना की माता के निधन पर उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की
