Breaking
22 Jul 2026, Wed

जिला चिकित्‍सालय परिसर में 50 से अधिक पौधों का रोपण किया

जिला अस्‍पताल परिसर को स्‍वच्‍छ, सुदंर और प्रदूषण मुक्‍त बनाने की पहल

उज्जैन,14 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय उज्जैन परिसर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल एवं सिविल सर्जन डॉ. संगीता पलसानिया के मार्गदर्शन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के आर.एम.ओ., अस्पताल प्रबंधक, सहायक अस्पताल प्रबंधक, चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के 50 से अधिक छायादार और औषधीय पौधे लगाए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. संगीता पलसानिया ने कहा कि अस्पताल परिसर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।पौधारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। मरीजों और उनके परिजनों के लिए भी अस्पताल में एक सकारात्मक और हरा-भरा वातावरण मानसिक रूप से स्वास्थ्य लाभ देने में सहायक होता है। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की नियमित सिंचाई और संरक्षण का संकल्प लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और आमजन को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। वर्षा ऋतु पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है। जिला चिकित्सालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में एक सराहनीय कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *