Breaking
5 Jun 2026, Fri

  ग्राम चंद्रेश्वरी में आयोजित हुई कृषक संगोष्ठी






  


  

उज्जैन : शुक्रवार, मई 22, 2026,

उज्जैन 22 मई। कृषि कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को ग्राम चंद्रेश्वरी में एक महत्वपूर्ण कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस संगोष्ठी में स्थानीय किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। किसानों को ई-विकास प्रणाली ,फसल विविधीकरण ,   प्राकृतिक खेती, संतुलित उर्वरकों का उपयोग तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर एवं   कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, मिट्टी स्वास्थ्य सुधारने और उत्पादकता बढ़ाने के व्यावहारिक सुझाव दिए।      संगोष्‍ठी में डॉ. ए.के. दीक्षित, डॉ. हंसराज जाटव, डॉ. संजीव, डॉ. पटेल (वैज्ञानिक, भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर एवं कृषि विज्ञान केंद्र), श्री एस. कैन, परियोजना संचालक, आत्मा, श्री कमलेश कुमार राठौर, सहायक संचालक कृषि उपस्थित रहें। इसके अलावा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान भाई-बहन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। यह संगोष्ठी किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने और उन्हें लाभकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *