Breaking
5 Jun 2026, Fri

आत्मा” योजना अन्तर्गत कृषक पुरस्कार की प्रविष्ठियां 15 जून तक आमंत्रित

उज्जैन : शुक्रवार, मई 22, 2026

उज्जैन, 22 मई। सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन “आत्मा” योजनान्तर्गत मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के लिए सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार (राज्य/जिला/विकासखण्ड स्तरीय) हेतु प्रगतिशील कृषकों से प्रविष्ठियां आमंत्रित की जाती हैं। आवेदन हेतु आवेदन पत्र प्रारुप संबंधित विकासखण्ड कार्यालय से प्राप्त करें। पुरस्कार हेतु वे सभी कृषक आवेदन कर सकते हैं जिन्होने कृषि/उद्यानिकी/पशुपालन/मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी के क्षेत्र में सक्रिय होकर कृषि उन्नत तकनीकी का प्रयोग कर अधिकतम उपज एवं उत्पादन लेकर लाभ प्राप्त किया हो। जिन कृषकों को आत्मा योजना अन्तर्गत पूर्व में (विगत 7 वर्षो में) पुरस्कृत किया जा चुका है वे कृषक आवेदन हेतु पात्र नहीं होगें। आवेदन प्रारूप विकासखण्ड कार्यालय से प्राप्त कर, पूर्ण आवेदन भर कर बंद लिफाफे में संबंधित विभाग के विकासखण्ड कार्यालय में दिनांक 15 जून 2026 तक जमा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *