Breaking
5 Jun 2026, Fri

श्री पंच अग्नि अखाड़ा उज्जैन में निःशुल्क अन्नक्षेत्र का शुभारंभ किया गया

उज्जैन, 22 मई। शुक्रवार को श्री पंच अग्नि अखाड़ा, सदावल रोड में ब्रह्मलीन श्री सुदामानंद जी लाल बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर निःशुल्क अन्नक्षेत्र का शुभारंभ किया गया।अन्‍न क्षेत्र का शुभारंभ कार्यक्रम अखाड़ा के सभापति पूज्य श्री मुक्तानंद जी बापू (जूनागढ़, गुजरात) की अध्यक्षता एवं सानिध्य में संपन्न हुआ। स्थानाधिपति महंत श्री विचित्रानंद जी महाराज ने बताया कि आगामी सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए इस अन्नक्षेत्र की शुरुआत की गई है, ताकि बाहर से आने वाले संत-महात्मा, साधु-संत और श्रद्धालु भक्तों को निःशुल्क भोजन की सुविधा मिल सके। उन्‍होंने कहा कि उज्‍जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्‍थ महापर्व एक भव्‍य, दिव्‍य और अलौकिक अनुभव होगा। उज्‍जैन में सिंहस्‍थ को ध्‍यान में रखते हुए मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे है। साथ ही नवीन घाट का निर्माण भी किया जा रहा है। अन्‍न क्षेत्र में सिंहस्‍थ निर्माण कार्य कर रहे श्रमिक और अन्‍य श्रद्धालु भोजन कर सकेंगे। अन्नक्षेत्र संचालन समय प्रातः : 11:00 बजे से 12:00 बजे तक और शाम : 8:00 बजे से 9:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।  यह अन्नक्षेत्र श्री महंत विचित्रानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित होगा।इस दौरान पूज्य श्री मुक्तानंद जी बापू (सभापति, श्री पंच अग्नि अखाड़ा), महामंत्री, आवाहन अखाड़ा सत्य गिरी जी महाराज महामंत्री, श्री पंच अग्नि अखाड़ा सोमेश्वर आनंद ब्रह्मचारी, उज्जैन पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, जनसंपर्क विभाग उज्जैन उप संचालक श्री अरुण कुमार राठौर एवं अन्य गणमान्य महंतगण, श्रद्धालु एवं पत्रकार भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *