Breaking
5 Jun 2026, Fri

पर्यावरण को महत्‍व देता जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 भविष्‍य की दृष्टि से अत्‍यधिक महत्‍वपूर्ण है

उज्जैन : सोमवार, अप्रैल 27, 2026

उज्जैन, 27 अप्रैल। कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सोमवार सुबह कलेक्‍टर कार्यालय सभागृह में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्‍टर श्री सिंह ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले में किए जा रहे कार्यों की विभागवार विस्‍तृत समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि पर्यावरण को महत्‍व देता जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 भविष्‍य की दृष्टि से अत्‍यधिक महत्‍वपूर्ण है, सभी जिला अधिकारी विभाग द्वारा अभियान अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता से करें। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पौधा रौपण के कार्य पर विशेष ध्‍यान दें, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे। कलेक्‍टर श्री सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, नगरीय निकायों के सीएमओ और सभी जनपदों के सीईओ को निर्देश दिए कि सभी जल संरचनाएं अतिक्रमण से मुक्‍त हो यह सुनिश्चित किया जाए। सभी सांदीपनि विद्यालयों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्‍टम अनिवार्य रूप से लगाए और सुनिश्चित करें कि पूर्व में लगे हुए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्‍टम सुचारू रूप से कार्य कर रहे हो। अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में स्‍थानीय जनता की भागीदारी सुनिश्चित करें।       कलेक्‍टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन और जल संचय जन भागीदारी अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को पोर्टल पर अपडेट करें और कार्यों का डॉक्‍यूमेंटेशन व्‍यवस्थित रूप से करें। बैठक में जल गंगा संवर्धन 2026 अभियान अंतर्गत 19 मार्च से आज दिनांक तक विभागवार किए कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि अभियान अंतर्गत विद्यालयों में पानी की टंकी की सफाई के कार्य में 471 के लक्ष्‍य के विरूद्ध 1702 टंकियों की सफाई की गई हैं। नगर निगम द्वारा शहर में 150 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के लक्ष्‍य के विरुद्ध 191 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्‍टम लगाए गए। साथ ही अमृत 2.0 अंतर्गत जल संरचनाओं का जीर्णोंद्धार, जल ग्रहण संरचनाओं का सौंदर्यीकरण और उन्‍हें अतिक्रमण मुक्‍त करने के कार्य में 10 के लक्ष्‍य के विरुद्ध 69 जल संरचनाओं पर कार्य किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जानकारी दी कि फार्म पोंड के 647 लक्ष्‍य के विरुद्ध 601 फार्म पोंड का निर्माण किया जा चुका है, 03 अमृत सरोवर का कार्य किया जा चुका है। उद्यानिकी विभाग द्वारा 351 हेक्‍टेयर में सूक्ष्‍म सिंचाई क्षेत्र का विस्‍तार किया जा चुका है। साथ ही जिले में 06 कार्यशाला पानी चौपाल आयोजित की गई है।      बैठक में जानकारी दी गई कि कृषक कल्‍याण कृषि विकास विभाग द्वारा अभियान अंतर्गत 09 बलराम तालाब के लक्ष्‍य के विरूद्ध आज दिनांक तक 03 का कार्य पूर्ण हो गया है। सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्योग विकास विभाग द्वारा 08 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्‍टम एमएसएमई उद्योगों में लगाये गए है। साथ ही 125 इकाईयों में पौधारोपण किया गया है। लोकस्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि 413 विद्यालयों, 326 आंगनवाड़ी केंद्रों में वॉटर क्वालिटी टेस्टिंग की गई है। विभाग द्वारा 54 पम्‍प ऑपरेटर्स को ट्रेनिंग भी प्रदान की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अभियान अंतर्गत 173 पौषण वाटिकाओं का निर्माण किया गया है। साथ ही 108 आंगनवाड़ी केंद्रों को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्‍टम लगाए गए है। उच्‍च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालयों में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। स्‍मार्ट सिटी ने जानकारी दी कि अभियान अंतर्गत जन भागीदारी से 10 लाख पौधों का रोपण करने के लिए लगभग 37 हेक्‍टेयर भूमि का चिन्‍हांकन किया गया है।उपार्जन केंद्रों पर बिजली की उपलब्‍धता निर्बाध रूप से सुनिश्चित करेंकलेक्‍टर श्री सिंह ने बैठक में उपार्जन कार्य की समीक्षा कर निर्देश दिए कि कृषकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए पर्याप्‍त तौल कांटे और केंद्रों पर छांव, पेयजल आदि की उपलब्‍धता उपार्जन केंद्रों पर सुनिश्चित की जाएं। सभी संबंधित नोडल अधिकारी सतत् रूप से उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करें। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग प्रत्‍येक उपार्जन केंद्र पर ओआरएस ग्‍लूकोस और अन्‍य प्राथमिक चिकित्‍सा सुविधा की उपलब्‍धता सुनिश्चित कराएं। उपार्जन केंद्रों पर ख‍रीदी प्रात: 8 बजे से अनिवार्य रूप से प्रारंभ हो। विद्युत विभाग उपार्जन केंद्रों पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें।जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण काकार्य 01 मई से 30 मई तक किया जाएगा      बैठक में कलेक्‍टर श्री सिंह ने जनगणना 2027 अंतर्गत किए जा रहे स्‍वगणना के कार्य की समीक्षा कर सभी विभागों को निर्देश दिए कि सभी शासकीय अधिकारी-कार्मचारी स्‍वगणना का कार्य (https://se.census.gov.in) स्‍वगणना पोर्टल पर कर स्‍वगणना प्रक्रिया में 30 अप्रैल तक भागीदारी करना सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है, जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य 01 मई से 30 मई तक किया जाएगा। सभी चार्ज अधिकारी, प्रगणक और सुपरवाईजर जनगणना के कार्य को समय सीमा में और गंभीरता से करें। कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्‍त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में कलेक्‍टर श्री सिंह ने पदीय दायित्‍व में लापरवाही बरतने पर डिप्टी कलेक्‍टर श्री सत्‍यनारायण सोनी, कार्यपालन यंत्री लोक स्‍वास्थ्‍य यांत्रिकी, पीओ डूड़ा श्री अशोक शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्‍टर श्री सिंह द्वारा मुख्‍यमंत्री जन आकांक्षा पोर्टल पर प्राप्‍त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की।बैठक में नगर निगम आयुक्‍त श्री अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कूमट, एडीएम श्री अत्‍येन्‍द्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्‍टर श्री शाश्‍वत शर्मा, स्‍मार्ट सिटी सीईओ श्री संदीप शिवा, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री संदीप सिंह और सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *