Breaking
5 Jun 2026, Fri

केन्द्रीय जेल उज्जैन में विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन

उज्जैन : सोमवार, अप्रैल 27, 2026,

उज्जैन, 27 अप्रैल। केन्द्रीय जेल अधीक्षक श्री मनोज कुमार साहू ने बताया गया कि मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार गत दिवस को केन्द्रीय जेल उज्जैन पर विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया।विशेष जेल लोक अदालत के आयोजन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मनोज कुमार भाटी, सप्तम् सिविल न्यायाधीश श्री राघवेन्द्र पटेल, पंचम सिविल न्यायाधीश श्रीमती सारिका भाटी, पैरालीगल वालिंटियर श्री रितेश क्षोत्रीय, श्रीमती अंजू भाटिया द्वारा केन्द्रीय जेल उज्जैन में निरूद्ध / परिरूद्ध विचाराधीन / दण्डित बंदियों को विधिक सहायता के संबंध में 08 बंदियों से चर्चा कर 01 के प्रकरण में राजीनामा होने से निराकरण किया।इस अवसर पर श्री जसमनसिंह डावर उप अधीक्षक (प्रशासन), श्री सुरेश गोयल (सहा. अधीक्षक), श्री प्रवीण कुमार मालवीय (सहा अधीक्षक) एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *