Breaking
24 Apr 2026, Fri

उज्जैन में उड़नदस्ता द्वारा रोके गए बाल विवाह

सामाजिक जागरूकता से प्राप्त हो रही सूचनाओं पर हो रही त्वरित कार्यवाही

उज्जैन : गुरूवार, अप्रैल 23, 2026,

उज्जैन,23 अप्रैल। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संकल्प के तहत कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए गठित उड़नदस्ता की मुस्तैदी से अप्रैल माह में जारी अभियान में 12 बाल विवाह होने के पूर्व ही दोनों पक्षों को समझाइश देकर रोका गया है।          कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने जिले के नागरिकों से बाल विवाह रोकथाम अभियान में मदद करने के लिए आगे आने की अपील करते हुए आह्वान किया है कि वह अपने आस पास कहीं भी बाल विवाह संबंधी सूचना निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र, पुलिस थाना/ चौकी, हेल्प लाइन नम्बर 1098 पर या पंचायत सचिव , कोटवार, आशा को दें।सूचना दाता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।     जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री बृजेश त्रिपाठी के अनुसार सभी रोके गए बाल विवाह में उड़नदस्ता द्वारा मौके पर पहुंच कर बाल विवाह रोकथाम कानून और बाल विवाह के सामाजिक पारिवारिक स्वास्थ्यगत दुष्प्रभावों की जानकारी दोनों पक्षों को देने पर समझाइश दी गई जिससे संबंधित पक्ष बाल विवाह नहीं करने पर सहमत हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *